Breaking Newsअन्य

ओरछा में हो रहा दिव्य और भव्य श्रीराम राजा लोक का निर्माण — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ओरछा की धरती वास्तव में पावन है, क्योंकि भगवान श्रीराम दिनभर ओरछा में निवास करते हैं और केवल शयन के लिए अयोध्या जाते हैं। मुख्यमंत्री बुधवार को निवाड़ी जिले के ओरछा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में श्रीराम राजा लोक के दूसरे चरण के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 18 धार्मिक लोकों का निर्माण किया जा रहा है, जिनमें ओरछा, चित्रकूट और श्रीराम वनगमन पथ जैसे प्रमुख तीर्थ स्थल शामिल हैं।
ओरछा में अब तक 239 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कई विकास कार्य चल रहे हैं, जबकि आज 332.85 करोड़ रुपये के नये निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने निवाड़ी जिले की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रदेश का दूसरा जिला है, जहां हर घर तक नल से जल पहुंच रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि पृथ्वीपुर में 3200 करोड़ रुपये की लागत से 300 हेक्टेयर में इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट की स्थापना भी की जा रही है, जो क्षेत्र के औद्योगिक विकास में नई दिशा देगा।

डॉ. यादव ने कहा कि श्रीराम राजा लोक का निर्माण न केवल एक धार्मिक परियोजना है, बल्कि यह संस्कृति, पर्यटन और रोजगार का संगम भी बनेगा।

Related posts

वाराणसी में 31 मार्च को एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन

khabarsamayper

छतरपुर में “न्याय पथ अभियान” की बड़ी सफलता — हरिओम शुक्ला हत्याकांड का ₹10,000 इनामी 28वां आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

देवरी जंगल हत्याकांड का खुलासा: आभूषण और पैसों के लालच में वृद्धा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment