Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जिओ 5G उपकरण चोरी का पर्दाफाश, कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार

छतरपुर जिले की थाना सिविल लाइन पुलिस ने जिओ टावर से चोरी हुए 5G मशीनी उपकरण के मामले का बड़ा खुलासा किया है।
पुलिस ने कंपनी के ही एक कर्मचारी लक्ष्मी प्रसाद द्विवेदी को गिरफ्तार किया, जिसने उपकरण चुराकर मेरठ (उत्तर प्रदेश) के कबाड़ व्यापारी को बेचने की बात कबूल की है।
आरोपी से नगद राशि बरामद कर ली गई है, जबकि चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी की तलाश जारी है।
एसपी अगम जैन के निर्देशन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी को दबोचा।
इस कार्रवाई में सीएसपी अरुण कुमार सोनी और थाना प्रभारी सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

केरल में 73.69% मतदान के साथ बना नया रिकॉर्ड, चुनाव आयुक्त बोले—1995 के बाद सबसे बड़ी भागीदारी

khabarsamayper

UP के मिर्जापुर में दिल दहला देने वाली वारदात: दो मासूमों की हत्या के बाद मां ने दी अपनी जान

khabarsamayper

केंद्र सरकार ने 2026 की अवकाश सूची जारी की — 14 अनिवार्य + 12 वैकल्पिक छुट्टियाँ!

khabarsamayper

Leave a Comment