Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की सघन कार्रवाई — शराब ठेकों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार चेकिंग अभियान जारी

छतरपुर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है।
जिले के शराब ठेकों, बस स्टैंड, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों के आसपास पुलिस द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इस दौरान नशाखोरी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों और नियम उल्लंघन करने वालों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या नियम उल्लंघन की सूचना थाने, हेल्पलाइन नंबर 7049101021 या डायल 112 पर दें।

Related posts

सामाजिक समरसता से सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

कैबिनेट ने देश के उन जिलों में 28 नए नवोदय विद्यालय स्थापित करने की मंजूरी दी, जहां ये नहीं हैं

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान के जयपुर में घटी एक भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

khabarsamayper

Leave a Comment