Breaking Newsअन्य

सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालने वालों पर होगी जुर्माने की कार्रवाई — कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने दिए सख्त निर्देश

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में स्वच्छता और विकास कार्यों को लेकर कड़े निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाए और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन नियमित रूप से हो।

कलेक्टर ने पीएम आवास योजना शहरी 1.0 के अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण करने और राजनगर व नौगांव सीएमओ पर शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, पीएम आवास 2.0 के तहत अपात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर सूची प्रकाशित करने के भी आदेश दिए।

उन्होंने अमृत 2.0 परियोजना की समीक्षा करते हुए थनेरा तालाब और महेंद्र तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
साथ ही, बारिश से सड़क और नालियों को हुए नुकसान की शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेने पर जोर दिया।
नई बसाहटों में सड़कों के निर्माण प्रस्ताव भेजने और अवैध कॉलोनियों का सर्वे कर सूची एसडीएम को भेजने के निर्देश भी जारी किए।

Related posts

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई डंपर जब्त, खजराहो थाने में खड़ा कराया गया

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस अवसर पर पुस्तक विमोचन कर भीम रत्न अवार्ड भी प्रदान करेंगे।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में संभाग के अन्य जिलों में कानून-व्यवस्था बनाये रखने, आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये

khabarsamayper

Leave a Comment