Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस ने की होटल और मैरिज गार्डन की सघन जांच — सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

आगामी विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए छतरपुर पुलिस ने जिले के विभिन्न होटल, मैरिज गार्डन, गेस्ट हाउस और कार्यक्रम स्थलों का सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के तहत निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने स्थल संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रवेश, निकास, लॉबी और पार्किंग स्थलों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की गई, साथ ही आगामी कार्यक्रमों की बुकिंग जानकारी और रजिस्टरों का भी अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम संचालकों को निर्देश दिए गए कि साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित डेसीबल स्तर पर ही किया जाए ताकि आमजन को असुविधा न हो।
पार्किंग व्यवस्था सुचारू रखने, फायर अलार्म सिस्टम और अग्निशामक उपकरणों की उपलब्धता की भी जांच की गई।

महिला एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस ने विशेष निर्देश दिए कि सभी कर्मचारियों एवं सुरक्षा गार्डों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
साथ ही कार्यक्रम स्थलों की बाउंड्री वॉल सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए गए ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति का प्रवेश न हो सके।

संपूर्ण निरीक्षण एवं कार्रवाई से संबंधित जानकारी को संबंधित थाना की दैनंदिनी और बीट पुस्तिका में दर्ज किया जा रहा है।

 

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में पं. खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय सभागृह नेहरू नगर भोपाल में 10 जनवरी को प्रात: 11 बजे वानिकी सम्मेलन एवं आईएफएस मीट का शुभारंभ होगा

khabarsamayper

रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न, छतरपुर पुलिस के पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखना केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज की भी साझा जिम्मेदारी है

khabarsamayper

Leave a Comment