Breaking Newsअन्य

मरीज हाथ में यूरिन थैली लेकर पहुंचा शराब के ठेके पर — सड़क किनारे बेहोश हुआ, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक मरीज हाथ में यूरिन थैली लेकर शराब के ठेके तक पहुंच गया। वहां उसने शराब खरीदी और सेवन करने के बाद सड़क किनारे बेहोश होकर गिर पड़ा।

बाद में उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर वापस ले गए।

घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में है।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

दिल्ली में सीएम मोहन यादव की सक्रियता, केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों संग विकास पर मंथन

khabarsamayper

ऑपरेशन मुस्कान: चंदला पुलिस ने जयपुर और जोधपुर से 2 नाबालिग बालिकाओं को सकुशल किया बरामद

khabarsamayper

वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरों में ‘खुश’ दिखी पीड़िता, अदालत ने रेप के आरोपी को किया बरी

khabarsamayper

Leave a Comment