Breaking Newsअन्य

राज्यपाल मंगुभाई पटेल बोले — केवल पुस्तकीय ज्ञान नहीं, समसामयिक जानकारी भी जरूरी

भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में आयोजित “मन की बात” कार्यक्रम के सामूहिक श्रवण में शामिल होकर
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबों के ज्ञान के साथ-साथ देश में हो रही प्रगति और नवाचारों की जानकारी भी रखनी चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है,
जो समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों और देश की प्रगति को सामने लाता है।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने ज्ञान विज्ञान भवन परिसर में पौधरोपण किया और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत “हम उठे जग उठे” गीत की सराहना की।
उन्होंने विश्वविद्यालयों के छात्रावासों में भी ‘मन की बात’ के सामूहिक श्रवण की व्यवस्था करने की बात कही।

Related posts

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर लोक निर्माण विभाग की सख्ती: कई ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

khabarsamayper

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ी, अब मिलेंगे 1500 रुपये प्रति माह

khabarsamayper

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को टिमरनी में सरपंच सम्मेलन में कहा कि पंचायतों के पंच, सरपंचों अपनी अपनी पंचायत क्षेत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाएं, और जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य कराएं

khabarsamayper

Leave a Comment