Breaking Newsअन्य

छतरपुर: धमकाकर झूठी गवाही दिलाने वाले आरोपी सुश्रुत त्रिपाठी को सिविल लाइन पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने धमकाकर झूठी गवाही देने और राजीनामा का दबाव बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि आरोपी ने न केवल प्रकरण में झूठी गवाही देने और समझौता करने के लिए दबाव बनाया, बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इस संबंध में सिविल लाइन थाना में भारतीय दंड संहिता की समुचित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सिर्फ 12 घंटे के भीतर आरोपी सुश्रुत त्रिपाठी पिता सुनील दत्त त्रिपाठी, निवासी चौबे कॉलोनी छतरपुर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी पहले से ही दो अपराधों में लिप्त पाया गया है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जबकि मामले की विवेचना कार्यवाही जारी है।

यह कार्रवाई नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह और उनकी पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related posts

छतरपुर: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में प्रबंध समिति की बैठक संपन्न

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया। मुख्यमंत्री ने आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। पूछा – रोज कितने के आम बेच लेती हो ? मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम विक्रेता श्रीमती बसंती टेकाम की खुशी का ठिकाना न रहा, उसने प्रफुल्लित होकर बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं, तो 400 से 500 रूपए के आम बिक ही जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीप ही खड़ी श्रीमती बसंती की बेटी को देखकर पूछा – क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? महिला ने कहा कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने हर्ष जताकर कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है। मुख्यमंत्री ने यहां आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने महिलाओं से खरीदे हुए आम वहां एकत्रित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिए। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से भी बाल सुलभ संवाद किया और पूछा क्या नाम है, स्कूल जाते हो ? तो बच्चों में से उमेश, साक्षी और रिया ने कहा जी सर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की।

khabarsamayper

छतरपुर जिला अस्पताल में हंगामा इमरजेंसी वार्ड में लात-घूंसे और बेल्ट से मारपीट, गार्ड भी घायल

khabarsamayper

Leave a Comment