Breaking Newsअन्य

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 76वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल को बैज और स्कार्फ पहनाया गया

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को संगठन के पदाधिकारी, अधिकारी और राष्ट्रपति अवॉर्ड प्राप्त स्काउट एवं गाइड ने राजभवन में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से भेंट की।
इस दौरान राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारसचन्द्र जैन ने राज्यपाल को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का स्कार्फ पहनाया। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्काउट श्री आदित्य शुक्ला ने राज्यपाल को स्थापना दिवस का बैज लगाया, जबकि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त गाइड कुमारी तमन्ना गौर ने स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया।
राज्यपाल ने सभी प्रतिनिधियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और संगठन के सामाजिक एवं अनुशासनात्मक योगदान की सराहना की।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निर्देश: गंभीर मरीजों को समय पर एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी

khabarsamayper

कलेक्टर-एसपी जमीन पर बैठे, विस्थापित ग्रामीणों संग जन चौपाल में सुनी समस्याएं

khabarsamayper

गणेश चतुर्थी एवं मिलाद-उन-नबी पर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

khabarsamayper

Leave a Comment