Breaking Newsअन्य

जिला पुलिस बल में रिश्तों और जीवन मूल्यों पर विशेष प्रशिक्षण, प्रतिभागियों ने स्वीकार की सुधार की जरूरत

पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण शाला में राज्य आनंद संस्थान द्वारा “फैमिली ग्रुप आवासीय आनंदम सहयोगी मूलभूत प्रशिक्षण” आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन आनंद विभाग की टीम ने जीवन के लेखा-जोखा और रिश्तों पर भावनात्मक संवाद किया।
प्रतिभागियों ने स्वीकार किया कि कई रिश्तों में दूरी है जिन्हें सुधारने की आवश्यकता है। प्रशिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शांत होकर आत्ममंथन करने से रिश्तों में सुधार संभव है।
कई प्रतिभागियों ने इस बात पर चिंता जताई कि वे सुधार चाहते हैं लेकिन सामने वाला समझने को तैयार नहीं होता। वहीं, कई बार अनजाने में दूसरों को दुख पहुँचाने की स्वीकारोक्ति भी सामने आई। क्षमा माँगने और क्षमा करने की हिम्मत बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

Related posts

छतरपुर पुलिस की नई पहल — “सशक्त नारी” अभियान से महिलाएं अब गोपनीय रूप से कर सकेंगी अवैध गतिविधियों की शिकायत

khabarsamayper

छतरपुर: हत्या के ₹7000 के इनामी आरोपी सत्येंद्र अहिरवार गिरफ्तार

khabarsamayper

जल संरक्षण की दिशा में जल गंगा संवर्धन अभियान मध्यप्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल

khabarsamayper

Leave a Comment