Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की कार्रवाई: स्टेशन और बस स्टैंड पर चाय-पान की दुकानों की सघन जांच, संदिग्धों पर नकेल

छतरपुर पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर नशीली एवं प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री पर रोक लगाने और असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल पेट्रोलिंग करते हुए चाय-पान की दुकानों, टपरों और गुमटियों की बारीकी से जांच की।

जांच के दौरान दुकानों की श्रेणीवार सूची तैयार कर बीट पुस्तिका में प्रविष्टियाँ की गईं, ताकि भविष्य में निगरानी और अधिक प्रभावी हो सके। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

मणिपुर मामले में देशभर की महिलाओं में आक्रोश। छतरपुर में गांधी बांदी सामाजिक संगठनों ने गांधी आश्रम से छत्रसाल चौराहे तक रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन।

khabarsamayper

कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए छतरपुर पुलिस का राहत अभियान, सैकड़ों लोगों को बांटे गए कंबल

khabarsamayper

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं, अगले 3 दिन हल्की बारिश

khabarsamayper

Leave a Comment