Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान”: ईशानगर में छात्रों को बाल विवाह व कानूनी अधिकारों की जानकारी देकर किया जागरूक

पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा “मुस्कान अभियान” अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना प्रभारी ईशानगर उपनिरीक्षक मनोज गोयल ने ग्राम बंधी कला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुँचकर छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया।

इस दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए छात्रों को जागरूक किया गया। साथ ही पास्को अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और अन्य कानूनी प्रावधानों की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बाल अपराध, बाल उत्पीड़न और बाल विवाह के दुष्परिणामों के उदाहरण साझा कर छात्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा मिल सके।

Related posts

छतरपुर में शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, बैटरी ऑटो पलटा; 6 घायल

khabarsamayper

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राजेशलाल मेहरा ने आयोग का 67वां वार्षिक प्रतिवेदन भेंट किया।

khabarsamayper

दतिया ब्रेकिंग: नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों पर चालान

khabarsamayper

Leave a Comment