Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की कार्रवाई: 315 बोर देशी कट्टा व कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार, पहले भी मारपीट के मामलों में था लिप्त

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत छतरपुर पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना लवकुशनगर पुलिस ने सराफ सागर तालाब क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर तलाशी ली, जहाँ से 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी तोहीद मोहम्मद पिता अजीज मोहम्मद निवासी लवकुशनगर पूर्व में मारपीट के अपराधों में भी संलिप्त पाया गया है। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
छतरपुर जिले में हाल ही में 465 से अधिक आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों पर की गई छापेमार कार्यवाही भी शामिल है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस कार्रवाई में एसडीओपी लवकुशनगर नवीन दुबे के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय अम्बे, सउनि. रामप्रकाश अहिरवार, आरक्षक रमाकांत, सतीश सिंह, बलराम सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

‘यूथ फॉर साइबर वेलनेस’ विषय पर एक दिवसीय 9वीं नेशनल साइकोलॉजी कान्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे।

khabarsamayper

प्रदेश के 50 प्रतिशत गांवों को दुग्ध नेटवर्क में लाने की रणनीति पर कार्य

khabarsamayper

युवा शक्ति मिशन से सशक्त होगा युवा नेतृत्व, लिखेगा मध्यप्रदेश के स्वर्णिम विकास की इबारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment