Breaking Newsअन्य

नामावली पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने कलेक्टर का औचक निरीक्षण, बीएलओ को प्रतिदिन 100 डिजिटलाइजेशन के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR-2026) के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पार्थ जैसवाल ने शुक्रवार को विधानसभा बिजावर क्षेत्र के ग्राम मातगुवां, चौका और छिरावल में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बीएलओ को प्रतिदिन कम से कम 100 गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन करने के स्पष्ट निर्देश दिए। ग्राम छिरावल में कार्य प्रगति अत्यंत कम मिलने पर उन्होंने संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर और सहायक पर नाराजगी व्यक्त की और चेतावनी दी कि प्रगति नहीं दिखने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, सचिव व रोजगार सहायक सहित सभी जिम्मेदारों को सहयोगात्मक भूमिका निभाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि विवाह के बाद गांव में आई महिलाओं की जानकारी दर्ज करने हेतु पृथक रजिस्टर संधारित कर ऑनलाइन मतदाता सूची में अद्यतन सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान एडीएम मिलिंद नागदेवे, एसडीएम एवं ईआरओ विजय द्विवेदी सहित एईआरओ भी उपस्थित रहे।

Related posts

ग्वालियर को ‘‘ईट राइट चैलेंज’’ प्रतियोगिता में खाद्य पर्यावरण, भोजन की बर्बादी को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर उपायों की जरूरत है।

khabarsamayper

तालाब मैं मछलियों के मोत होने से आसपास के लोगो का जीना मुश्किल —

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगमन : 2025 पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं

khabarsamayper

Leave a Comment