Breaking Newsअन्य

टीकमगढ़ में विधायक खटीक की पुत्री के विवाह में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र में आयोजित विधायक श्री हरिशंकर खटीक की सुपुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व विधायक राकेश गिरि गोस्वामी, पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल सिंह यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी — आईजी सागर श्रीमती हिमानी खन्ना, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय तथा पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई उपस्थित रहे।
विधायक श्री हरिशंकर खटीक ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया। मुख्यमंत्री ने आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। पूछा – रोज कितने के आम बेच लेती हो ? मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम विक्रेता श्रीमती बसंती टेकाम की खुशी का ठिकाना न रहा, उसने प्रफुल्लित होकर बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं, तो 400 से 500 रूपए के आम बिक ही जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीप ही खड़ी श्रीमती बसंती की बेटी को देखकर पूछा – क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? महिला ने कहा कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने हर्ष जताकर कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है। मुख्यमंत्री ने यहां आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने महिलाओं से खरीदे हुए आम वहां एकत्रित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिए। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से भी बाल सुलभ संवाद किया और पूछा क्या नाम है, स्कूल जाते हो ? तो बच्चों में से उमेश, साक्षी और रिया ने कहा जी सर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की।

khabarsamayper

विधार्थीओ को सिखाये जा रहे आपदा से निपटने के तरीके

khabarsamayper

वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

Leave a Comment