Breaking Newsअन्य

नक्सल मुठभेड़ में शहीद निरीक्षक आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ की सहायता, भाई को अनुकंपा नियुक्ति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रि-परिषद बैठक में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 19 नवंबर 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए निरीक्षक (एसएएफ) आशीष शर्मा के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। साथ ही उनके छोटे भाई अंकित शर्मा को जिला पुलिस बल में उप निरीक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति का निर्णय लिया गया।
अत्यंत होनहार और साहसी रहे निरीक्षक शर्मा को दो बार राष्ट्रपति से वीरता पदक, 2021 में आंतरिक सेवा पदक एवं 2023 में दुर्गम सेवा पदक भी प्राप्त हो चुके थे। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गान के साथ हुई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों एवं ग्राम पंचायतों में की गई शराब बंदी की घोषणा पर एक अप्रैल 2025 से अमल शुरू हो जायेगा।

khabarsamayper

शासकीय कन्या पीजी महाविद्यालय में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू |

khabarsamayper

मंगुभाई पटेल ने कहा — मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का प्रयास

khabarsamayper

Leave a Comment