Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस का “मुस्कान अभियान” जारी: बालिका छात्रावास में जागरूकता कार्यक्रम, 30,000 से अधिक लोगों को किया जागरूक

छतरपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में संचालित “मुस्कान अभियान” के तहत महिला थाना, महिला सुरक्षा शाखा और निर्भया मोबाइल टीम द्वारा बालिका छात्रावास में पहुँचकर छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें जागरूक किया गया। नवंबर माह में इस अभियान के जरिए जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 30,000 से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रतिभा श्रीवास्तव, उप निरीक्षक तबस्सुम खान व निर्भया मोबाइल टीम ने छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया तथा पॉक्सो अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और अन्य कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की।

Related posts

स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले भोपाल की तैयारी पर सवाल, कई इलाकों में गड्ढे और गंदगी बरकरार

khabarsamayper

छतरपुर में जमीनी विवादों के समाधान के लिए विशेष शिविर, पुलिस-राजस्व की संयुक्त पहल से 250 से अधिक मामलों की सुनवाई

khabarsamayper

ग्लोबल स्किल्स पार्क में ‘आयशर जीएसपी टॉक्स’

khabarsamayper

Leave a Comment