Breaking Newsअन्य

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्राइवेट अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस वाहनों की की गई सघन चेकिंग

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन के निर्देशन में जिले के सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, ब्लड बैंक और एंबुलेंस वाहनों की छतरपुर पुलिस द्वारा चेकिंग की गई। जांच के दौरान आवश्यक रिकॉर्ड, सुविधा मानकों और व्यवस्थाओं को परखा गया तथा सभी विवरण बीट पुस्तिका में दर्ज किए गए। पुलिस ने यह भी सुनिश्चित किया कि कोई भी संस्था या वाहन बिना अनुमति के संचालित न हो।
नशीली प्रतिबंधित सामग्री जैसे—ड्रग्स, इंजेक्शन, सिरप आदि की भी जांच की गई और संबंधित स्टॉक व दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पुलिस की ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related posts

महाराष्ट्र में बढ़ा कुत्तों का आतंक, एक साल में 1.28 लाख लोगों को डॉग बाइट का शिकार

khabarsamayper

कमिश्नर की समीक्षा बैठक: 100 दिन पुरानी CM हेल्पलाइन शिकायतें 3 दिन में निपटाने के निर्देश

khabarsamayper

अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के खाने को लेकर हंगामा, वीडियो वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment