Breaking Newsअन्य

बिलहरी गांव में बड़ी कार्रवाई: 108 अवैध घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में अवैध गैस सिलेंडरों एवं रिफिलिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम जी.एस. पटेल के नेतृत्व में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने नौगांव के बिलहरी गांव में छापामार कार्रवाई करते हुए 108 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जिन्हें अवैध रूप से संग्रहित किया गया था। अधिकारियों ने मौके पर पंचनामा तैयार कर सिलेंडरों को जब्त किया और संबंधित कारोबारी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में तहसीलदार रमेश कॉल एवं खाद्य विभाग के ऋषि शर्मा मौजूद रहे। प्रशासन ने कहा कि अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related posts

देश का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन तैयार, आज सूरत में PM मोदी करेंगे निरीक्षण

khabarsamayper

छतरपुर में कीचड़ बना संकट: गौरीहार में सीएम का दौरा रद्द, प्रशासन बेहाल!

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारीकर की सौजन्य भेंट

khabarsamayper

Leave a Comment