Breaking Newsअन्य

वैदेही बाबा मंदिर मेला: जुझारनगर पुलिस ने गुम हुए 3 बच्चों को सुरक्षित खोजकर परिजनों से मिलवाया

छतरपुर के थाना जुझारनगर अंतर्गत वैदेही बाबा मंदिर मेला परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। इसी दौरान पुलिस सहायता केंद्र पर अलग-अलग समय पर 3 वर्षीय बालक, 5 वर्षीय बालक और 10 वर्षीय बालिका के गुम होने की सूचना मिली। तीनों बच्चे मेला घूमते समय परिजनों से बिछड़ गए थे। पुलिस टीम ने तुरंत मेला क्षेत्र में अनाउंसमेंट कराया और परिसर में खोजबीन शुरू की। त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने कुछ ही समय में तीनों बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला और विधिवत परिजनों को सुपुर्द किया। परिजनों ने जुझारनगर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

Related posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: तय हुईं तिथियां, 44 हजार जोड़ों को मिलेगा लाभ

khabarsamayper

जिला जेल छतरपुर में मनाई गई गीता जयंती, बंदियों को दिया गया श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान

khabarsamayper

09 मई को छतरपुर में लगेगी नेशनल लोक अदालत, जिला सहित तहसील न्यायालयों में होगा आयोजन

khabarsamayper

Leave a Comment