आगामी पर्वों और नववर्ष को देखते हुए छतरपुर पुलिस ने जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। नगरीय और ग्रामीण इलाकों में होटल, लॉज, ढाबा, चाय-पान की गुमटियों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की टीमें लगातार जांच कर रही हैं।
चेकिंग के दौरान अवैध गतिविधियों, नशे की सामग्री, संदिग्ध व्यक्तियों और नियमों के उल्लंघन पर विशेष नजर रखी जा रही है। होटल और लॉज में ठहरे लोगों की जानकारी आगंतुक रजिस्टर से सत्यापित की जा रही है।
पुलिस ने होटल और ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी वैध दस्तावेज रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
छतरपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांति और सुरक्षा बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर दें।
