Breaking Newsअन्य

छतरपुर में शुरू हुआ आधुनिक गैस शवदाह गृह, अब 2 हजार रुपये में होगा देह संस्कार

छतरपुर शहर को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सौगात मिली है। नगरपालिका परिषद द्वारा भैंसासुर मुक्तिधाम में निर्मित आधुनिक गैस शवदाह गृह का बुधवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने इस शवदाह गृह का शुभारंभ विधायक ललिता यादव और नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने किया।

विधायक ललिता यादव ने कहा कि गैस शवदाह गृह से पर्यावरण प्रदूषण में कमी आएगी और लकड़ी की खपत घटेगी, जिससे वनों का संरक्षण होगा। यह व्यवस्था पारंपरिक दाह संस्कार की तुलना में अधिक स्वच्छ, तेज और आधुनिक है।

नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया ने बताया कि देह संस्कार का शुल्क केवल 2 हजार रुपये रखा गया है ताकि सभी वर्गों के लोग इस सुविधा का लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि इससे दाह संस्कार की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और समयबद्ध होगी।

इस अवसर पर सीएमओ माधुरी शर्मा, पार्षदगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदृष्टि और मन में विकास की ललक से वर्ष-2024 में अनेक ऐसे अनूठे कार्य हुए

khabarsamayper

छतरपुर में जुए के फड़ पर पुलिस का छापा! 12 जुआरी गिरफ्तार, ₹35,700 नकद और 2 बाइक जब्त

khabarsamayper

ग्वालियर : सीएम हैल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण तत्परता से कर जवाब

khabarsamayper

Leave a Comment