Breaking Newsअन्य

अमित शाह ने सीएम मोहन यादव के क्षेत्रीय निवेश सम्मेलनों को बताया ‘वाइब्रेंट गुजरात मॉडल’ जैसी दूरदर्शी पहल

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मध्यप्रदेश में शुरू की गई क्षेत्रीय निवेश सम्मेलन श्रृंखला को दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह वही मॉडल है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात में ‘वाइब्रेंट गुजरात’ के रूप में की थी, जिसने राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित किया।

अमित शाह ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात एक वैज्ञानिक और व्यवस्थित औद्योगिक मॉडल था, जिसके माध्यम से राजधानी में बड़े निवेश सम्मेलन होते थे और पूरे राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलती थी।

इसी तरह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आयोजित किए जा रहे क्षेत्रीय इन्वेस्टमेंट समिट मध्यप्रदेश के हर अंचल में उद्योगों, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास की मजबूत नींव साबित होगी।

Related posts

भोपाल कलेक्ट्रेट परिसर में बनेगी नई बहुमंजिला बिल्डिंग, विभागों की जरूरत के अनुसार होगा स्थान आवंटन

khabarsamayper

छतरपुर की एएसपी विदिता डागर का हुआ तबादला, अब ग्वालियर में संभालेंगी नई जिम्मेदारी

khabarsamayper

1 जून एवं 25 जून 2025 को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

khabarsamayper

Leave a Comment