Breaking Newsअन्य

लवकुश नगर एसडीओपी क्षेत्र में एएसपी आदित्य पटले का औचक निरीक्षण

छतरपुर जिले के लवकुश नगर अनुविभाग अंतर्गत पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले ने चंदला, बंशिया, सरवई एवं गोयरा थानों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एएसपी पटले ने थानों में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों एवं अन्य शिकायतों की गहराई से समीक्षा की और प्रत्येक प्रकरण के शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए थाना प्रभारियों को प्रकरणवार स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने थाना परिसर, पुलिस आवास, हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही थानों में हो रही डिजिटल फीडिंग और डाटा संधारण की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी पटले ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं। निरीक्षण उपरांत उन्होंने सभी अधिकारियों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का मार्गदर्शन दिया।

इस मौके पर एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे सहित चंदला, बंशिया, सरवई और गोयरा थानों के थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

क्षतिग्रस्त पुलों के पुनर्निर्माण योजना के क्रियान्वयन के लिए 4 हजार 572 करोड़ रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति

khabarsamayper

दिल्ली: फतेहपुर बेरी में पुलिस टीम पर हमला, गिरफ्तारी के दौरान तनावपूर्ण स्थिति

khabarsamayper

देश के दिल और असीम विकास अवसरों के केन्द्र मध्यप्रदेश से जुड़िए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment