Breaking Newsअन्य

गल्ला मंडी से 315 बोर का देशी कट्टा और कारतूस बरामद, सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को दबोचा

छतरपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कस्बा भ्रमण के दौरान गल्ला मंडी क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही हथियार जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश अहिरवार पिता राजाराम अहिरवार, निवासी संध्या विहार कॉलोनी, छतरपुर के रूप में हुई है। उसके खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते कुछ समय में जिले में 485 से अधिक आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें हथियार निर्माण करने वाली अवैध फैक्ट्रियों पर की गई छापामार कार्रवाई भी शामिल है।

Related posts

रंगीन फिश हैचरी यूनिट निर्माण के लिए आवेदन आमंत्रित ————

khabarsamayper

सागर में बुजुर्ग दंपती पर बीच सड़क लाठी-डंडों से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

khabarsamayper

मरीज के पास समय से पहुंचे एम्बुलेंस : कलेक्टर जीपीएस के माध्यम से कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment