Breaking Newsअन्य

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक: कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और पानी टेस्टिंग में तेजी लाने के दिए निर्देश

कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जल जीवन मिशन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, जल निगम महाप्रबंधक अनमोल कोछड, जल निगम दमोह के महाप्रबंधक गौरव सराफ सहित जल निगम व पीएचई विभाग के खंड एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी, फर्म प्रोजेक्ट मैनेजर एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने तरपेड, बिजावर, लवकुशनगर, कुटने राजनगर, गर्रोली, बांसुजारा, शाहगढ़ बंडा एवं बेबस सुनार मल्टी विलेज स्कीम सहित विभिन्न समूह जल प्रदाय योजनाओं की भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर श्री जैसवाल ने इंटेक वेल, जल शोधन संयंत्र एवं टंकी निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही नल कनेक्शनों की प्रगति बढ़ाने और पानी की गुणवत्ता जांच (वॉटर टेस्टिंग) में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने मध्य प्रदेश जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वयन इकाई छतरपुर द्वारा संचालित बिजावर, लवकुशनगर एवं तरपेड समूह जल प्रदाय योजनाओं की कमीशनिंग जून 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश भी निर्माण एजेंसियों को दिए।

Related posts

एडीजी (अजाक) ने छतरपुर रेंज में एससी-एसटी प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली चार जिलों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का एक्शन: विवादित भूमि स्थलों का किया गया निरीक्षण, दोनों पक्षों से संवाद

khabarsamayper

राज्य सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए संकल्पित

khabarsamayper

Leave a Comment