अन्य

न्याय पथ अभियान के तहत बड़ी सफलता

न्याय पथ अभियान के तहत बड़ी सफलता

आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

छतरपुर।
पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में पुराने लंबित आपराधिक मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे जिला स्तरीय “न्याय पथ अभियान” के तहत छतरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत वर्ष 2023 में एक महिला की मृत्यु के बाद मर्ग जांच उपरांत आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पंजीबद्ध किया गया था। उक्त प्रकरण का आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

लगातार पतासाजी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने फरार आरोपी अनिल उर्फ अन्नू नागर पिता ठाकुर प्रसाद नागर, निवासी ग्राम देवीखेड़ा, थाना लवकुशनगर को गुजरात राज्य से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, उप निरीक्षक वीरेंद्र परस्ते, प्रधान आरक्षक तुलसी मौर्य, उमेश तिवारी, आरक्षक धीरेंद्र राजावत, प्रशांत यादव एवं अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छतरपुर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं वर्षों से लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण हेतु इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर जारी रखे जा रहे हैं।

Related posts

ढोड़न बांध निर्माण कार्य में तेजी बनाए रखने के निर्देश: जल शक्ति मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांताराव

khabarsamayper

छतरपुर में छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप: शिक्षक संजीव कुमार चतुर्वेदी निलंबित, FIR दर्ज

khabarsamayper

मंत्रि-परिषद की बैठक: जल जीवन मिशन, उज्जैन-इंदौर ग्रीन फील्ड मार्ग, रेलवे ओवर ब्रिज और नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

khabarsamayper

Leave a Comment