Breaking Newsअन्य

“ऑपरेशन मुस्कान” का असर: गढ़ी मलहरा पुलिस ने गुम बालिका को 12 घंटे में किया दस्तयाब

छतरपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता सामने आई है। थाना गढ़ी मलहरा पुलिस ने गुम बालिका को महज 12 घंटे के भीतर तलाश कर सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द किया।
गुमशुदगी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई की गई। एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन तलाश कर बालिका को दस्तयाब किया।
छतरपुर पुलिस लगातार गुम/अपहृत बालक-बालिकाओं और गुम हुए व्यक्तियों की खोज कर उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Related posts

धार्मिक स्थलों, नदी-घाटों और मेलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

khabarsamayper

वाटरशेड परियोजनाओं की मॉनिटरिंग और मैनेजमेंट के लिए सॉफ्टवेयर का लोकार्पण खंडवा बायपास सहित अन्य सड़कों के लिए 174 करोड़ रुपए देने की घोषणा

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का एक्शन: विवादित भूमि स्थलों का किया गया निरीक्षण, दोनों पक्षों से संवाद

khabarsamayper

Leave a Comment