अन्य

छतरपुर पुलिस का ‘समर्थ प्रशिक्षण अभियान’ जारी, अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

छतरपुर पुलिस का ‘समर्थ प्रशिक्षण अभियान’ जारी, अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को मिला विशेष प्रशिक्षण

छतरपुर।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में जिले में “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस प्रशिक्षण शाला में जिले के थाना व चौकी स्तर पर पदस्थ अनुसंधानकर्ता अधिकारियों हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा उद्बोधन दिया गया, जिसमें उन्होंने गुणवत्तापूर्ण विवेचना, तकनीकी दक्षता और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। इसके पश्चात अभियोजन अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान एफएसएल, फिंगरप्रिंट, सीसीटीएनएस, ई-इन्वेस्टिगेशन, यातायात, अजाक प्रकरण, राहत प्रकरण तथा साइबर अपराधों की विवेचना से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही पुराने गंभीर प्रकरणों के उदाहरण प्रस्तुत कर विवेचना में हुई त्रुटियों व सुधारों पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान जिन मामलों में उत्कृष्ट विवेचना के चलते आरोपियों को सजा एवं फरियादियों को न्याय प्राप्त हुआ, उन प्रकरणों के अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले, जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रवेश अहिरवार, डीसीपी अजाक श्री रविंद्र मिश्रा, एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम, एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे, एसडीओपी खजुराहो श्री मनमोहन सिंह बघेल, एडीपीओ श्री शिवकांत त्रिपाठी, आईपीएस (पी) श्री लेखराज मीणा सहित जिले के सभी थाना व चौकी से आए अनुसंधानकर्ता अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सख्त कार्यवाही: हरदा छात्रावास प्रकरण में एडिशनल एसपी, एसडीएम और एसडीओपी हटाए गए

khabarsamayper

नशा मुक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, एसपी के निर्देशन में चला विशेष जागरूकता कार्यक्रम

khabarsamayper

“मन की बात” में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की ‘सकारात्मक सोच’ और बुंदेलखंड के किलों की सराहना

khabarsamayper

Leave a Comment