Breaking Newsअन्य

छतरपुर में जमीनी विवादों के समाधान के लिए विशेष शिविर, पुलिस-राजस्व की संयुक्त पहल से 250 से अधिक मामलों की सुनवाई

छतरपुर जिले में जमीनी विवादों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर पार्थ जायसवाल और पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशानुसार जनवरी 2026 में जिले के कई थाना क्षेत्रों में ये शिविर लगाए गए।
शिविरों में ग्रामीणों की भूमि से जुड़ी समस्याएं सुनी गईं, जहां पुलिस और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त टीम ने 250 से अधिक प्रकरणों की सुनवाई की। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई जारी है।

Related posts

ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने लाइसेंसी राइफल से की आत्महत्या

khabarsamayper

शिवराज ने कहा- लाड़ली बहना आगे 3000/रुपए महीना भी दूंगा —

khabarsamayper

नववर्ष से पहले छतरपुर में सख्ती — 100 से ज्यादा गुंडा बदमाशों को बस स्टैंड बुलाकर पुलिस ने दी चेतावनी

khabarsamayper

Leave a Comment