Breaking Newsअन्य

छतरपुर: बमीठा पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, ई-स्कूटी जब्त

नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना बमीठा पुलिस ने 10 किलोग्राम गांजा और ई-स्कूटी सहित एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान देवकरण पटेल उर्फ कुशमरिया निवासी ग्राम टपरिया के रूप में हुई है, जो पूर्व में भी पन्ना जिले में एनडीपीएस के मामले में संलिप्त रहा है।
पुलिस को रोड पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम मझगुंवा में सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए संदेही को पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार बीते महीनों में जिले में 230 किलो से अधिक गांजा सहित भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं।

Related posts

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹24,200 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार

khabarsamayper

30 हजार एकड़ भूमि पर होंगे उद्यान विकसित – उद्यान विकास का मिलेगा प्रशिक्षण प्रदेश की 100 नदियों के उद्गम स्थलों की 10-10 एकड़ भूमि पर होगा पौधरोपण

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान कष्टभंजन देव बाला जी धाम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और 100 बिस्तर वाले प्रकाश दास चिकित्सालय के भूमि-पूजन के अवसर पर शुभकामनाएँ दी हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment