अन्य

जिला चिकित्सालय छतरपुर में एनक्वास एवं कायाकल्प असेसमेंट संपन्न

जिला चिकित्सालय छतरपुर में एनक्वास एवं कायाकल्प असेसमेंट संपन्न

समापन समारोह में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की सहभागिता, तीन माह से शून्य मृत्यु दर पर टीम को बधाई

छतरपुर। 14 फरवरी 2026 को जिला चिकित्सालय छतरपुर के पंचम तल पर एनक्वास (NQAS) एवं कायाकल्प असेसमेंट का समापन समारोह कलेक्टर पार्थ जैसवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नेशनल एवं स्टेट असेसर टीम के सदस्यों के साथ एसडीएम अखिल राठौर, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया, जिला चिकित्सालय की क्वालिटी टीम, विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल कर्मी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि 12 से 14 फरवरी 2026 तक नेशनल एवं स्टेट टीम द्वारा अस्पताल का NQAS (National Quality Assurance Standards) एवं कायाकल्प के अंतर्गत विस्तृत निरीक्षण किया गया। नेशनल टीम में डॉ. अमिता गर्ग, डॉ. इन्द्रा राठौर, डॉ. शशि महावर तथा स्टेट टीम में डॉ. विवेक मिश्रा एवं सुश्री शिवांगी शामिल रहीं।

20 विभागों का हुआ निरीक्षण

असेसमेंट के दौरान अस्पताल की ओपीडी एवं आईपीडी व्यवस्था, समस्त ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, एसएनसीयू, पीडिया वार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी, किचन, मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री, पोस्टमार्टम कक्ष, आईपीएचएल लैब, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी, ड्रग स्टोर, कार्यालय एवं जनरल एडमिनिस्ट्रेशन सहित कुल 20 विभागों का निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार मूल्यांकन किया गया। रिकॉर्ड संधारण एवं स्वच्छता व्यवस्था की भी गहन समीक्षा की गई।

कमियों को दूर कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश

समापन अवसर पर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सेवाओं की गुणवत्ता की निरंतरता बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि असेसमेंट के दौरान चिन्हित कमियों को शीघ्र दूर किया जाए और सुधार को स्थायी रूप से सस्टेन किया जाए।

कलेक्टर ने विगत तीन माह में शून्य मृत्यु दर रहने पर जिला अस्पताल प्रबंधन की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने एसएनसीयू, पीआईसीयू, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी जांच एवं ओपीडी सेवाओं की विशेष प्रशंसा की और कहा कि अधिक मरीज भार के बावजूद बेहतर सेवाएं देना सराहनीय है।

अंत में सिविल सर्जन डॉ. शरद चौरसिया ने अस्पताल में हुए प्रशासनिक सुधार एवं सहयोग के लिए कलेक्टर का आभार व्यक्त किया और संपूर्ण टीम की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

राजनगर ब्लॉक में “अल्प विराम” कार्यशाला का आयोजन, जीवन में आनंद प्राप्ति के सूत्र सिखाए गए

khabarsamayper

अधिवक्ता पर युवती को बहला-फुसलाकर मानसिक रूप से प्रभावित करने का आरोप

khabarsamayper

“स्वतंत्रता के दो स्वर” आयोजन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल का संदेश: बिरसा मुण्डा और ‘वंदे मातरम्’ ने आज़ादी को दिया जन-आधार

khabarsamayper

Leave a Comment