Breaking Newsअन्य

किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी किसानों की बेहतरी के लिए हम कई प्रकार के नवाचार कर रहे हैं। हमारी सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। राज्य सरकार के 17 अलग-अलग विभागों पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, कृषि, उद्योग को साथ लेकर किसानों की समृद्धि के लिए बगीचे से लेकर बाजार तक विस्तृत योजना तैयार की गई है। राज्य में पहली बार कृषि केबिनेट जनजातीय अंचल बड़वानी में 2 मार्च को आयोजित की जा रही है। इसमें हम किसानों को होली की सौगात देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित इस वर्ष में हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले सभी कार्यों और नवाचारों को प्रोत्साहन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट के बाद यह बात कही।

Related posts

राज्यपाल श्री पटेल उपराष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

khabarsamayper

कॉटन टू कार्बन फाइवर में भी मध्यप्रदेश आगे बढ़ रहा है

khabarsamayper

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर तीसरे दिन भी इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन, सरकारी अस्पतालों की OPD प्रभावित

khabarsamayper

Leave a Comment