Breaking Newsअन्य

शहरभर में शुभ मुहूर्त पर हुआ होलिका दहन, देवरी की मॉडर्न होलिका बनी आकर्षण का केंद्र

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर सोमवार को सागर शहर में विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से होलिका दहन किया गया। बुराई पर भक्ति की विजय के प्रतीक इस पर्व पर बड़ा बाजार गांधी चौक, इतवारा बाजार स्थित सरस्वती मंदिर, दत्त मंदिर, काकागंज हनुमान मंदिर, मोतीनगर चौराहा, भीतर बाजार, सदर, गोपालगंज, सिविल लाइन, तिली और मकरोनिया स्थित राम दरबार सहित कई स्थानों पर होली समितियों द्वारा होलिका दहन किया गया।

इस वर्ष अधिकांश स्थानों पर लकड़ी और कंडों से निर्मित पारंपरिक होलिका का दहन किया गया। वहीं देवरी में शिक्षा सदन चौराहे पर महाकाली गणेश युवा समिति द्वारा आयोजित मॉडर्न होलिका विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यहां होलिका की प्रतिमा को आधुनिक रूप में मोबाइल पर बात करते और छाता लगाए दर्शाया गया। होलिका दहन के साथ ही अबीर-गुलाल उड़ा और लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मिठाइयां बांटी। आयोजन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना अंतर्गत सम्पत्ति कार्ड के ई-वितरण कार्यक्रम में सीहोर जिले की ग्राम पंचायत पीपलिया मीरा के हितग्राही श्री मनोहर मेवाड़ा से वर्चुअल संवाद किया

khabarsamayper

सीएम मोहन यादव को रुद्राक्ष पर बनी भगवान पशुपतिनाथ की मिनिएचर पेंटिंग भेंट

khabarsamayper

केरल में 73.69% मतदान के साथ बना नया रिकॉर्ड, चुनाव आयुक्त बोले—1995 के बाद सबसे बड़ी भागीदारी

khabarsamayper

Leave a Comment