Breaking Newsअन्य

छतरपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लाख की अफीम की खेती पकड़ी, 1140 किलो डोडा युक्त पौधे जब्त

Chhatarpur जिले के Garhi Malhera थाना पुलिस ने ग्राम उर्दमऊ में खेत में छापामार कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खेती का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने आधा एकड़ खेत में लगे डोडा युक्त अफीम के करीब 1140 किलोग्राम पौधे जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी मलखान कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूछताछ में एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया है जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने जब्त अफीम को 57 बंडलों में पैक कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्राथमिकता से जल स्त्रोतों के संरक्षण पर कार्य करें : कलेक्टर ग्रामीण पर्यटन के रूप में फू्रट फॉरेस्टों को विकसित करने के निर्देश

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का “ऑपरेशन विश्वास”: दीपावली पर 91 गुम मोबाइल बरामद कर लौटाए गए धारकों को

khabarsamayper

🚨 छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

Leave a Comment