अन्य

खिलाड़ियों के लिए हाई जंप उपकरण की मांग, जनसुनवाई में दिया आवेदन

खिलाड़ियों के लिए हाई जंप उपकरण की मांग, जनसुनवाई में दिया आवेदन

छतरपुर। शहर की श्रीराम कॉलोनी निवासी Mohan Kushwaha ने जनसुनवाई में आवेदन देकर खिलाड़ियों के लिए हाई जंप के आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने शासन-प्रशासन से हाई जंप के लिए गद्दे (मैट) और स्टैंड उपलब्ध कराने की मांग करते हुए बताया कि इन उपकरणों के अभाव में क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोहन कुशवाहा का कहना है कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बुनियादी सुविधाएं बेहद जरूरी हैं। यदि हाई जंप के उपकरण उपलब्ध हो जाते हैं, तो क्षेत्र के युवा खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकेंगे और प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन कर पाएंगे। 🏅

उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे पहले ही Chhatarpur कलेक्टर, खेल मंत्री तथा Chhatarpur Police अधीक्षक को भी आवेदन दे चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

मोहन कुशवाहा ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द हाई जंप के गद्दे (मैट) और स्टैंड उपलब्ध कराए जाएं, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल सकें। ⚽🏃‍♂️

Related posts

बागेश्वर धाम सरकार से पूज्य प्रेमानंद महाराज जी की भेंट

khabarsamayper

चलती बाइक पर जानलेवा स्टंट! छतरपुर में युवक का वीडियो वायरल

khabarsamayper

अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों के खाने को लेकर हंगामा, वीडियो वायरल

khabarsamayper

Leave a Comment