अन्य

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जिला जेल का किया निरीक्षण
   प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छतरपुर रविंदर सिंह द्वारा मंगलवार को जिला जेल छतरपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के प्रत्येक बैरक में जाकर प्रत्येक बंदी से उनके प्रकरणों के बारे में पेशी, बकील, अपील, जमानत, मुलाकात आदि के संबंध में पूछताछ की एवं बंदियों को नियमित तौर पर व्ही.सी. के माध्यम से पेशी में उपस्थित रखने हेतु जेलर को निर्देशित किया। साथ ही बंदियों को प्रदाय किये जाने वाले भोजन आदि में और सुधार किये जाने हेतु निर्देशित भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान जेल की साफ-सफाई एवं स्वच्छता के बनाए रखने हेतु जेल अधीक्षक योगेन्द्र पमार को निर्देशित किया। साथ ही बंदियों के लिए लॉकअप में लगे पंखे खराब होने से उन्हें यथाशीघ्र ठीक करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया। साथ ही जेल में निरूद्ध बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया। उक्त निरीक्षण में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वाति निवेश जायसवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विष्णु प्रसाद सोलंकी, डॉ.वीरेन्द्र चढार जिला विधिक सहायता अधिकारी, जेलर योगेन्द्र पमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मेरठ में तहखाने से चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

छतरपुर: सिविल लाइन पुलिस ने गल्ला मंडी रोड से अवैध पिस्टल के साथ शातिर आरोपी को दबोचा

khabarsamayper

मध्य प्रदेश में आवारा कुत्तों का आतंक, सतना में 3 घंटे में 40 लोगों को काटा

khabarsamayper

Leave a Comment