Breaking Newsअन्य

खुद पर फायर कर रचा साजिश का खेल, हत्या के प्रयास में फंसाने की कोशिश नाकाम—5 आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने थाना गौरिहार क्षेत्र के ग्राम निधवा पुखरी में हुए संदिग्ध फायरिंग मामले का बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी नितिन उर्फ गौरव प्यासी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक साजिश रची थी, ताकि निर्दोष लोगों को हत्या के प्रयास के झूठे मामले में फंसाया जा सके।

आरोपी ने खुद की जांघ में गोली मारकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related posts

गोपालगंज में चायवाले के घर से निकला ‘साइबर साम्राज्य’ — 1 करोड़ नकद, सोना-चांदी बरामद!

khabarsamayper

भोपाल मेट्रो ट्रैक पर उतरी CMRS टीम, ट्रेन में करेगी सफर—‘ओके रिपोर्ट’ मिली तो नवंबर में शुरू हो सकता है कॉमर्शियल रन

khabarsamayper

जल संरक्षण जैसे प्रमुख मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में शामिल करें सभी राज़नैतिक दल – बबिता राजपूत जल सहेलियों के द्वारा बुन्देलखण्ड के विशेष सन्दर्भ में जारी किया गया जन घोषणा पत्र

khabarsamayper

Leave a Comment