अन्य

सड़क हादसों पर लगाम के लिए छतरपुर पुलिस का एक्शन, चिन्हित किए जा रहे ब्लैक स्पॉट

छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में जिले के नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और स्थानीय मार्गों पर पुराने दुर्घटना स्थलों और संभावित ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी घाटी, मोड़, चढ़ाई-ढलान और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि समय रहते सुरक्षा उपाय लागू किए जा सकें। संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर स्पीड ब्रेकर और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

पुलिस का मानना है कि इन प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आम नागरिकों की सुरक्षा बेहतर होगी।

Related posts

पन्ना में कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिट्टी धंसने से 5 मजदूर दबे

khabarsamayper

पति की मौत पर बहाती रही झूठे आंसू, जांच में निकली कातिल पत्नी

khabarsamayper

ढाका एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार

khabarsamayper

Leave a Comment