Breaking Newsअन्य

छतरपुर में मेडिकल स्टोर्स पर पुलिस की सघन चेकिंग, नशीली दवाओं पर कड़ी नजर

छतरपुर जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत छतरपुर पुलिस ने मेडिकल स्टोर्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने ड्रग्स विभाग के साथ मिलकर प्रतिबंधित दवाओं और नशीली सामग्री की जांच की।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं का विक्रय न करें और दवाओं का दुरुपयोग न होने दें।

पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलेभर के मेडिकल स्टोर्स की जानकारी बीट और माइक्रोबीट स्तर पर दर्ज की जा रही है।

Related posts

सीईओ निर्वाचन म.प्र. ने मतगणना तैयारियों की समीक्षा की मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित

khabarsamayper

कलेक्टर के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ ने नौगांव जनपद के कार्यों की समीक्षा की

khabarsamayper

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला आयोजित की गई

khabarsamayper

Leave a Comment