Breaking Newsअन्य

अपराधियों पर सख्ती: छतरपुर पुलिस ने गुंडा-बदमाशों को थानों में बुलाकर दी सख्त चेतावनी

छतरपुर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।

भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में गुंडा, निगरानी बदमाश, हिस्ट्रीशीटर और जेल से रिहा अपराधियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

इसी अभियान के तहत चिन्हित बदमाशों को थानों में उपस्थित कर उन्हें सख्त हिदायत दी गई। उनकी गतिविधियों, सोशल मीडिया व्यवहार, क्षेत्र में आवाजाही और कार्यशैली की भी बारीकी से जांच की गई।

पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश न करे। यदि कोई अपराध में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान सभी चिन्हित व्यक्तियों को शांतिपूर्ण जीवन जीने और अपराध से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को कालिदास अकादमी परिसर उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 के अंतर्गत अंर्तराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए।

khabarsamayper

नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, ग्वालियर में केस दर्ज

khabarsamayper

लवकुशनगर पुलिस की कार्रवाई: 315 बोर का अवैध देशी कट्टा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment