Breaking Newsअन्य

एमपी में स्किल डेवलपमेंट में तेजी, सीएम मोहन यादव ने दिए बड़े निर्देश

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रदेश का प्रदर्शन अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ दिलाया जाए।

समत्व भवन में आयोजित तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने ऐसे नए कोर्स डिजाइन करने पर जोर दिया, जो प्रशिक्षण के बाद युवाओं को तुरंत रोजगार दिला सकें।

बैठक में इंदर सिंह परमार और गौतम टेटवाल भी मौजूद रहे।

समीक्षा में बताया गया कि आईटीआई की राष्ट्रीय ग्रेडिंग में मध्यप्रदेश को 5वां स्थान मिला है, जबकि प्रदेश की 47 शासकीय आईटीआई को 10 में से 9+ स्कोर प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र मोदी के ‘स्किल इंडिया’ विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही राष्ट्रीय डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यक्रमों से भी युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के तहत प्रशिक्षण संख्या को दोगुना करने और कृषि वर्ष 2026 में युवाओं को विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

Related posts

सीबीडीटी ने आकलन वर्ष 2024-25 के लिए धारा 92ई में संदर्भित रिपोर्ट प्रस्तुत करने की आवश्यकता वाले करदाता के मामले में आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि बढ़ाई

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का एक्शन: मसाज सेंटर और ब्यूटी पार्लरों का सघन निरीक्षण

khabarsamayper

सीमेंट, कंक्रीट और निर्माण सामग्री पर 18वां राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद का अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी 27-29 नवंबर 2024 को यशोभूमि, द्वारका में आयोजित की जाएगी

khabarsamayper

Leave a Comment