Breaking Newsअन्य

जिले में HPV वैक्सीनेशन अभियान सफल, 3 दिन में 8 हजार बालिकाओं को टीका

जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में 8, 9 और 10 अप्रैल को विशेष एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान मिशन मोड में चलाया गया। शासकीय और निजी स्कूलों में लगाए गए विशेष कैंपों के माध्यम से तीन दिनों में कुल 8,031 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई। 8 अप्रैल को 1,887, 9 अप्रैल को 2,749 और 10 अप्रैल को रिकॉर्ड 3,395 बालिकाओं का टीकाकरण हुआ। अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों को स्कूलों में तैनात किया गया। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने नौगांव क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर टीकाकरण सुनिश्चित कराया। प्रशासन ने शेष बालिकाओं से भी आगामी सत्रों में वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

Related posts

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्घाटन किया

khabarsamayper

ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा — डंपर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

khabarsamayper

आरोपी ने नाम दर्ज शिकायत ना करने की एवज में पुलिस को दिए ₹2 लाख रुपये

khabarsamayper

Leave a Comment