अन्य

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा स्व-गणना वेब पोर्टल, नागरिक खुद भर सकेंगे जानकारी

जनगणना 2027: 16 अप्रैल से शुरू होगा स्व-गणना वेब पोर्टल, नागरिक खुद भर सकेंगे जानकारी

छतरपुर। जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी पार्थ जैसवाल ने जनगणना कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक आम नागरिकों के लिए स्व-गणना वेब पोर्टल प्रारंभ किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोग स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे।

कलेक्टर ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्र करेंगे। जिन नागरिकों ने पहले से स्व-गणना पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर दी होगी, उनका सत्यापन स्व-गणना पहचान संख्या के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जनगणना की इस आधुनिक व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और स्वयं पोर्टल पर जानकारी भरें, ताकि प्रक्रिया सरल और तेज हो सके। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे स्वयं भी पोर्टल का उपयोग करें तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इसके उपयोग के लिए प्रेरित करें।

बैठक में कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का समय पर प्रशिक्षण कराया जाए। यदि कोई कर्मचारी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहा हो तो उसका पुनः प्रशिक्षण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अलावा जनपद पंचायतों, नगर निकायों और शासकीय कार्यालयों में जनगणना के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर चस्पा करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्व-गणना पोर्टल से जुड़ सकें।

Related posts

लुधियाना में दिनदहाड़े ऑटो में महिला से लूट की कोशिश, आधा किलोमीटर तक ऑटो से लटकी रही पीड़िता

khabarsamayper

राजनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 1 हफ्ते में मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, पैशन प्रो बाइक बरामद

khabarsamayper

नवरात्रि सद्भाव और आराधना का पर्व है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment