Breaking Newsअन्य

छतरपुर में अवैध हथियार नेटवर्क पर बड़ा वार: पांचवां आरोपी गिरफ्तार, फैक्ट्रियों से भारी जखीरा बरामद

छतरपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नेटवर्क से जुड़े पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी रोहित राजा, निवासी ग्राम दिलनिया (थाना महाराजपुर), के कब्जे से एक देशी बंदूक और दो देशी कट्टे बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार वह पहले भी अवैध शराब के मामलों में संलिप्त रहा है।

इससे पहले पुलिस ने ग्राम कांटी के पास संचालित दो अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया था, जहां से एक 315 बोर देशी कट्टा, अधबने हथियार, मशीनरी और निर्माण उपकरण बरामद किए गए थे। साथ ही हथियार खरीदने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया था।

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने एक देशी बंदूक, 6 देशी कट्टे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबना कट्टा, कारतूस सहित बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जब्त की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा की गई।

पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

Related posts

लैब टेक्नीशियन ने खून से लिखा पत्र: 13 सूत्रीय मांग को लेकर 8 दिनों से हड़ताल जारी

Admin

सटई में सराफा दुकान से चांदी की पायल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

khabarsamayper

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि अधोसंरचना विकास का लाभ जनमानस को प्राप्त हो उनकी जीवनशैली में सुधार हो

khabarsamayper

Leave a Comment