Breaking Newsअन्य

सतना जेल की सहायक अधीक्षक ने पूर्व कैदी से की शादी, लवकुश नगर में हुआ विवाह चर्चा में

सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने हत्या के मामले में सजा काट चुके धर्मेंद्र उर्फ अभिलाष नामक युवक से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया। यह विवाह 5 मई को लवकुश नगर में संपन्न हुआ, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, अभिलाष उम्रकैद की सजा काट चुका है और लगभग चार वर्ष पहले जेल से रिहा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी, जहां फिरोजा खातून वारंट इंचार्ज के रूप में कार्यरत थीं और अभिलाष जेल के भीतर वारंट संबंधी कार्य में सहयोग करता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिरोजा खातून के कुछ परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे और विवाह समारोह में शामिल नहीं हुए। हालांकि, दोनों ने आपसी सहमति से विवाह कर नया जीवन शुरू करने का फैसला लिया।

Related posts

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर के आदेश अनुसार एवं सीएमओ सुश्री माधवी शर्मा जी के निर्देशन में नगर पालिका परिषद

khabarsamayper

आटा पिसाने निकला युवक जंगल में मृत मिला, हत्या का मामला दर्ज

khabarsamayper

मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक ने हनुमान जी को आदिवासी बताया —

khabarsamayper

Leave a Comment