Breaking Newsअन्य

पूर्व सरपंच पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चुनावी रंजिश की आशंका

Chhatarpur जिले के Rajnagar थाना क्षेत्र में देर रात सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार ग्राम विक्रमपुर निवासी पूर्व सरपंच मोहन सिंह बुंदेला उर्फ हल्के राजा पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के घर शादी समारोह था, जिसके चलते वे छतरपुर सामान वापस करने आए थे। सामान लौटाकर बोलेरो वाहन से गांव लौटते समय इमलिया गांव के पास चार फोर व्हीलर वाहनों में सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

हमले में मोहन सिंह बुंदेला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल छतरपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमले के पीछे चुनावी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related posts

प्राणनाथ’ से बगैर मुलाकात के बागेश्वर धाम से लौटीं शिवरंजनी —

khabarsamayper

छतरपुर: अपहरण व मारपीट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटू राजा फरार

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस का जनसंवाद अभियान — कॉलोनियों और रहवासी क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर नागरिकों से बातचीत

khabarsamayper

Leave a Comment