Breaking Newsअन्य

टीकमगढ़ में शराब से भरा पिकअप हादसे का शिकार, हाईटेंशन लाइन गिरने से मची अफरा-तफरी

Tikamgarh जिले के जतारा क्षेत्र अंतर्गत Chandera में भीषण सड़क हादसा सामने आया है।

जानकारी के अनुसार शराब से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और 11 केवी हाईटेंशन लाइन का चालू तार वाहन पर गिर पड़ा। हादसे के बाद वाहन पलट गया और शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं।

घटना पठारी गांव के पास की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने तत्काल सप्लाई बंद कराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Chandera Police Station पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। राहत की बात यह रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच की जा रही है।

Related posts

जिला जेल छतरपुर में मनाई गई गीता जयंती, बंदियों को दिया गया श्रीमद्भगवद्गीता का ज्ञान

khabarsamayper

जनपद एवं निकाय स्तर पर तिरंगा विक्रय केंद्र

khabarsamayper

मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- 5 साल में मध्यप्रदेश को बनाएंगे देश का नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य

khabarsamayper

Leave a Comment