Breaking Newsअन्य

युवा व्यवसायी मयंक डेवडिया ने किया विद्युत विभाग कर्मचारियों का सम्मान

बड़ामलहरा में भीषण गर्मी के बीच विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने में जुटे बिजली विभाग के कर्मचारियों के सम्मान में युवा व्यवसायी मयंक डेवडिया द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्युत वितरण केंद्र बड़ामलहरा के कर्मचारियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मयंक डेवडिया ने कहा कि जहां लोग भीषण गर्मी में घरों में रहकर राहत पाने का प्रयास करते हैं, वहीं विद्युत विभाग के कर्मचारी तेज धूप और कठिन परिस्थितियों में बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर बीपी सिंह ने कहा कि अपने 40 वर्षों के सेवाकाल में पहली बार उन्हें और उनके साथियों को इस प्रकार सार्वजनिक सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस पहल के लिए मयंक डेवडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है।

कार्यक्रम में राघव राजा, नितिन चौधरी, संजीव जैन, लोकेंद्र, शफीक, नगर के पत्रकारगण एवं विद्युत विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन नीरज पौराणिक ने किया।

Related posts

वर्ष 2026 तक देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। इस प्रण को पूरा करने में सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं

khabarsamayper

सटई में सराफा दुकान से चांदी की पायल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

khabarsamayper

Leave a Comment