Breaking Newsअन्य

रानी अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर बड़ामलहरा में निकली भव्य शोभायात्रा

बड़ामलहरा नगर में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा एवं रैली का आयोजन किया गया। रामबाग आश्रम से प्रारंभ हुई यह रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वेंकट ऑडिटोरियम पहुंची। रैली में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, युवा एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

शोभायात्रा मुख्य बाजार, अस्पताल तिराहा, बस स्टैंड और गंज तिराहा सहित विभिन्न मार्गों से निकली। डीजे की धुनों के बीच घोड़े-बग्गी पर सुसज्जित लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लोकमाता के जीवन, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाकर समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

रैली का समापन वेंकट ऑडिटोरियम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related posts

कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ सुरक्षात्मक एवं प्रोटोकॉल संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल ने जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ सुरक्षात्मक एवं प्रोटोकॉल संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

khabarsamayper

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं, अगले 3 दिन हल्की बारिश

khabarsamayper

मुंबई ट्रेन में महिला ने दी जन्म देने की शुरुआत, शख्स ने राम मंदिर स्टेशन पर सुरक्षित डिलीवरी कर जीता दिल

khabarsamayper

Leave a Comment